१
किसी
रंगीन पत्रिका का
मध्यम
पृष्ठ है यह
दो
सो गई
एक
खो गई
दो
औरतो ने
अपनी
आँखे
इंतजार
में भिगोयीं
२
किसी
ने कहा
औरतें
होती हैं
सृष्टि
का प्रेम
पारिवारिक
पृष्ठभूमि में
संघर्ष
के कठिन
दुर्दांत
क्षणों में
मजबूत
बनती फ्रेम
तस्वीर
में है औरतें
या
औरतों में तस्वीर
कैसे
पढ़ पाए कोई
चित्रमय
शरीर
No comments:
Post a Comment